फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदू सिद्धांत किसी विशेष के लिए नहीं, यह है वैज्ञानिक व अध्यात्मिक पद्धति'

Thu, 11 Oct 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू सिद्धांत किसी विशेष के लिए नहीं है। हिंदू वैज्ञानिक व अध्यात्मिक पद्धति है। राष्ट्र की कोई सीमा नहीं होती है। यह बातें युवा चेतना की ओर से गुरुवार को हिंदू धर्म एवं राष्ट्र निर्माण पर हुए व्याख्यान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री ने कही।
विज्ञापन


वाराणसी के  केदारघाट स्थित करपात्री धाम में कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि भगवान से सबसे प्रिय स्थान भारत है। ईश्वर सर्वशक्तिमान, सृष्टि संचालक और अजन्मा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश में बहुसंख्यक आबादी को लंबे समय तक दबाने का प्रयास किया गया है।

यह प्रयास कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है। हिंदू धर्म की महिमा पूरे विश्व में स्थापित है। आदि अनादि काल से हिंदू के बिना हिंदुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदू ह्रदय के समान है। धाम के पीठाधीश्वर स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वेद को आधार मानकर जीवन जीने वाला ही हिंदू है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री की पुस्तक मुख्य अतिथि को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूर सरकार बनाना चाहती है विपक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत सरकार देने में लगे हैं जबकि विपक्ष मजबूर सरकार बनाना चाहती है। राहुल गांधी झूठ की राजनीति करते हैं। एससी-एसटी मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है। गुजरात से उत्तर भारतीयों के भगाने पर कहा कि यह सब कुछ मीडिया में बने रहने के लिए हो रहा है। गठबंधन देश तोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। जेएनयू में राहुल गांधी किसके साथ राजनीति कर रहे थे यह जगजाहिर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें