Nav Samvatsar: कार्यक्रम के दौरान सामूहिक गीत पेश किया। इस दौरान सभी ने विद्यालय में स्थापित पंच प्रतिमाओं महालक्ष्मी, सरस्वती, काली, गणेश जी एवं हनुमान जी का शृंगार कर आरती उतारी।
हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट महिला समिति की ओर से रविवार को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में नव संवत्सर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई दी और इसके महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
पारम्परिक लाल, पीली साड़ियों में भगवा ध्वज के साथ देवी गीतों पर आकर्षक नृत्य से आनंदित किया। सामूहिक गीत पेश किया। इस दौरान सभी ने विद्यालय में स्थापित पंच प्रतिमाओं महालक्ष्मी, सरस्वती, काली, गणेश जी एवं हनुमान जी का शृंगार कर आरती उतारी।
स्वागत अमिता अग्रवाल, संचालन संयोजन शालिनी अग्रवाल एवं आभार आमोद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. स्वाति अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल आदि रहे।