फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Journalism Day 2024:गोष्ठी में बोले प्रो. अनुराग दवे-तकनीकी बदलाव ने किया हिंदी पत्रकारिता को प्रभावित-

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंप्रेषण विभाग के प्रो. अनुराग दवे ने कहा कि हिंदी भाषा और हिंदी पत्रकारिता दोनों का विकास एक साथ समन्वित है। हालांकि तकनीकी बदलाव ने हिंदी पत्रकारिता को प्रभावित किया है। वह बृहस्पतिवार को काशी पत्रकार संघ की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित पत्रकारिता से मीडिया तक का सफर विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि भाषा के प्रति अपनी चेतना को मजबूती से जागृत करने की जरूरत है। पूर्व कुलपति प्रो. राममोहन पाठक ने कहा कि पत्रकारिता की मूल आत्मा तो संघर्ष की रही। समाजवादी चितंक विजय नारायण ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता से हिंदी को काफी संबल मिला। प्रो. सतीश राय, योगेंद्र नारायण शर्मा, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाॅ. अत्रि भारद्वाज, संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र, डाॅ. वशिष्ठ नारायण सिंह, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने ने विचार रखे। इस मौके पर अतिथियों ने काशी पत्रकार संघ की वेबसाइट लांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें