राज्यपाल को रक्षासूत्र बांधते मंदिर के पुजारी
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि बाबा का मंदिर सभी के लिए आस्था का केंद्र है। धाम के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिया, वह सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि यह बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि भारत नशा मुक्त होना चाहिए। सीएए के सवाल पर कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता। यह संसद में पारित हो चुका है। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह शांति और अमन से रहें।
मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राज्यपाल 8:15 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद कॉरिडोर का निरीक्षण किया। यहां मंदिराें को देखकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही संभव हो पाया है। अब यह धाम विश्व में अलग पहचान बनाएगा।