फ्लैटेड फैक्टरी के तहत फ्लैटनुमा बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाता है। इमारत के हर फ्लोर पर काम के हिसाब से स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है। बनारसी साड़ी के लिए हैंडलूम व पावरलूम, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक-इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट, हैंडीक्राफ्ट, फैशन डिजाइन सहित अन्य उद्योगों को यहां संचालित किया जा सकता है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
महायोजना 2031 में रिंग रोड पर औद्योगिक गतिविधियों की उम्मीद के साथ ही यहां भी फ्लैटेड फैक्टरी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो रिंग रोड-2 के किनारे फ्लैटेड फैक्टरी के लिए अलग-अलग भूखंड चिह्नित करने के लिए उद्योग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि फ्लैटेड फैक्टरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी जाएगी।
पढ़ें: नवरात्र के पहले दिन से NH-2 पर नए टोल प्लाजा से गुजरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति