फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक विकास के केंद्र हैं उच्च शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर बात रखी। इस दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उच्चशिक्षण संस्थान अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक विकास के केंद्र होते हैं। ऐसे में शिक्षकों की इस दिशा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करना चाहिए।
विज्ञापन

छह दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों को कई प्रकार की मानसिक एवं भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की उपेक्षा से तनाव, चिंता, अवसाद, भावनात्मक थकान एवं व्यावसायिक थकावट जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं है, बल्कि यह संस्थागत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व भी है। केंद्र निदेशक प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सफल व्यावसायिक व्यक्तियों का निर्माण करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, संतुलित, उत्तरदायी एवं मानवीय मूल्यों से युक्त नागरिकों का निर्माण करना होना चाहिए। मौके पर प्रो. अल्पना अग्रवाल, प्रो. रश्मि सिंह ने भी अपनी बात रखी। संचालन दीपशिखा श्रीवास्तव, तकनीकी सहयोग डॉ. विनय सिंह, सूरज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें