मिर्जामुराद क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गई। घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर, बंगला चट्टी स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर दो बाईकों के आपसी टक्कर में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का सहयोग से सभी घायलों को इलाज हेतु पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव निवासी राधेश्याम पटेल अपनी पत्नी किरण पटेल को बाइक पर बैठाकर दवा लेने जंसा के लिए जा रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक दंपति के बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।