फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी के भोरकलां गांव में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की छात्रा तराना बेगम (16) ने फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार छात्रा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


भोरकलां गांव निवासी पेशे से टेलर नूर मोहम्मद की बेटी तराना बेगम डंगहरिया स्थित इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार की देर शाम तराना घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी दिखी तो भाई अली मोहम्मद ने शोर मचाया।

अली का शोर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए। आननफानन में तराना को फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर आई मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें