फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा की बिक्री और उपभोग मामला, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

Sun, 27 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित के एक मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने चाइनीज मांझा की बिक्री व उपभोग पर आदेश के बावजूद प्रतिबंध न लगने पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब करते हुए आठ फरवरी को जवाब मांगा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि पतंग उड़ने पर तो रोक नहीं लगाई जा सकती लेकिन चाइनीज मांझा जो मानव- जीवन व पक्षियों के जीवन को गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है, उसके उपभोग व बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।

जौनपुर दीवानी न्यायालय के वकील हिमांशु श्रीवास्तव और  सिपाह निवासी स्कूल संचालक अरुण कुमार यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


वकील एसपी प्रसाद ने याचिकाकर्ताओं की ओर से समाचार पत्रों की कटिंग, फोटोग्राफ्स व अन्य सबूत दाखिल किए और  बहस किया की हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद भी जिले में  जीवन के लिए संकट उत्पन्न करने वाले चाइनीज मांझा की उपभोग व बिक्री हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

हाल ही दो वकील मंझे से हुए थे घायल

जिला प्रशासन ने आदेश का पालन नहीं कराया और चाइनीज मांझा की चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे है। हाल ही में दो वकील रवि सिन्हा, भुवन अस्थाना और अन्य लोगों के चाइनीज मांझा से घायल होने का हवाला दिया गया।

राज्य सरकार की ओर से हाजिर स्टैंडिंग काउंसिल को आठ फरवरी को जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। पूर्व में 20  नवंबर 2015  को हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार को आदेश दिया था कि प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश देकर चाइनीज मंझा के निर्माण,उपभोग व बिक्री पर रोक लगाया जाए। इसके बावजूद जिले में बिक्री व उपभोग जारी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें