फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 28 May 2019 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

वाराणसी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार देर रात आरपीएफ और जीआरपी में खलबली मच गई। इस दौरान अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा जांच के लिए सघन अभियान चलाया गया। धमकी की सूचना मिलने पर स्टेशन पर और भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी ने सोमवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। मेरठ-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस की स्लीपर और जनरल में सवार यात्रियों की जांच की गई। साथ ही उनके सामानों को भी खंगाला गया। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म दो से लेकर सात तक चेकिंग की गई।

इस दौरान आरपीएफ जवानों ने कई संदिग्ध पकड़े, जिनसे पूछताछ की। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि बनारस स्टेशन को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने पर अधिकारियों का हाई अलर्ट वाला मैसेज मिला। इसके बाद आपीएफ और जीआरपी से संयुक्त चेकिंग कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें