फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: छत्तीसगढ़ से बिहार ले जा रहे थे एक करोड़ का गांजा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 07:20 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जनपद के बलुआ-चहनिया मार्ग पर पपौरा बाजार में पुलिस ने सोमवार को वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक से 404 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ से बिहार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि बलुआ के प्रभारी निरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह सोमवार की भोर में हमराहियों के साथ पपौरा बाजार में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लास्टिक के खाली कैरेट लदे एक ट्रक को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो दो युवक वाहन से कूदकर भागने लगे। उन्हें पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में ट्रक में प्लास्टिक के कैरेट के नीचे बोरे में भरा 404 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए बिहार के भोजपुर जिला निवासी संजय कुमार राम तथा अजय शंकर सिंह ने गांजा तस्करी में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। बताया कि वे गांजा लेकर छत्तीसगढ़ से वाराणसी होते हुए बलुआ-चहनिया के रास्ते बिहार के आरा जिले जा रहे थे। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें