फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down: ट्विटर पर मांगी मदद तो पुलिस ने 40 किमी दूर से लाकर दी दवा 

Sat, 11 Apr 2020 10:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान पुलिस के रोजाना अलग-अलग चेहरे सामने आ रहे हैं। कोई गरीबों, असहायों को भोजन पहुंचा रहा है तो कोई उनके लिए मास्क और सैनिटाजर बना रहा है। जौनपुर में पुलिस एक मरीज के लिए देवदूत बनकर पहुंची है। ट्विटर पर मदद की पुकार सुनकर पुलिस ने एचआईवी पीड़ित को 40 किमी दूर से लाकर दवा प्रदान की। मामला शाहगंज क्षेत्र का है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब दो बजे जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के एक युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर पर सूचना दी कि उसके पिता की एचआईवी की दवा खत्म हो गई। उन्हें तत्काल इस दवा की जरुरत है। मुख्यालय से यह सूचना शाहगंज क्षेत्र में तैनात पीआरवी-3811 को भेजी गई। पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग मौर्य और होमगार्ड दिलीप यादव ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर वाट्सएप पर पर्ची मंगाई।

आसपास दवा उपलब्ध न होने पर पर्ची शहर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी 2316 को भेजा। इस पीआरवी टीम ने जिला अस्पताल से दवा लेकर यूपी-112 के प्रभारी विजेंद्र सिंह के निर्देशन में पीआरवी 2370 पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवनरायन मिश्र, कांस्टेबल रवींद्र यादव, दीपेंद्र प्रजापति को दिया। इस टीम ने दवा पीआरवी-3811 को सौंपी, जिसके माध्यम से पीड़ित तक दवा पहुंचाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें