फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आदर्श गांव में बनेगा हेलीपैड, हुआ भूमि पूजन  

Wed, 31 Oct 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भूमि पूजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए गोद लिए आदर्श ग्राम डोमरी में गंगा दर्शन और काशी घाट के हवाई भ्रमण के हेलीपैड बनना है। हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि पूजन  किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना डोमरी में गंगा दर्शन और काशी घाट के हवाई भ्रमण के लिए गांव स्थित रानी बेतिया के 12 बीघा 2 बिस्वा भूमि में प्रस्तावित हेलीपैड बनाया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार देर शाम पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश पांडेय ने भूमि पूजन किया। ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि 494.65 लाख की लागत इस परिसर में एक टर्मिनल भवन, होर्टर एरिया, एंगर, फायर स्टेशन, टिकट काउंटर के साथ बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जायेगा।

यह कार्य 21 जनवरी 2019 में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पूर्व पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां आने के लिए रामनगर रोड स्थित सेमरा से और मालवीय ब्रिज के नीचे से होते हुए हेलीपैड स्थल तक के मार्ग का चौड़ीकारण और सुंदरीकरण कार्य भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मकानों का चयन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमाननवाजी के लिए 500 मकानों का चयन कर लिया गया है। इसके बाद करीब 300 मकानों का सत्यापन और कराया जा रहा है। उधर, सम्मेलन से जुड़ी कई व्यवस्थाओं की निविदा बुधवार को लखनऊ में तय होगी।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन प्रवासी सम्मेलन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आने वाले प्रवासियों को काशी आतिथ्य से जोड़ने के लिए मकानों का चयन किया जा रहा है। दूसरे चरण में 500 मकानों का सत्यापन कर उन्हें विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है।

प्रवासी सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों के सामने होटल के अलावा काशी की मेहमाननवाजी पाने का भी विकल्प होगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 850 मकानों के सत्यापन में 500 मकान चयनित किए गए हैं। इनकी सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें