उत्तर रेलवे के लोहता-चौखंडी रेल खंड पर दो लेन के आरओबी निर्माण के कारण जंसा-रामेश्वर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन 2 जुलाई यानी आज से 17 सितंबर तक प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि निर्माण के दौरान वायडक्ट हिस्से और रेलवे हिस्से के फाउंडेशन का काम 24 घंटे चलेगा।
राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा को देख यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रामेश्वर से जंसा की ओर जाने वाले भारी वाहन रामेश्वर से भाऊपुर, हाथी बाजार, बरनी, बेसूपुर चौराहा, ईश्वरवार, कालिकाधाम और कपसेठी होते हुए जंसा पहुंचेंगे।
इसी तरह जंसा से रामेश्वर जाने वाले वाहन बड़ौरा, कपसेठी, कालिकाधाम, ईश्वरवार, बेसूपुर चौराहा, बरनी, हाथी बाजार और भाऊपुर के रास्ते रामेश्वर जा सकेंगे। बड़ौरा से गहरपुर और गहरपुर से हाथी बाजार मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जनता से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 7839856994 पर संपर्क करें। व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7317202020 भी संपर्क कर सकते हैं।