फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम में तो आई नमी लेकिन किसानों की बढ़ा दी मुश्किलें, गेहूं पर पड़ेगा असर

Sun, 19 Apr 2020 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई-मड़ाई के दौरान शनिवार को दिन में और देर रात हुई बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया। कई किसानों की कटाई बाकी थी तो कई की थ्रेसरिंग की जानी थी। जिले के 32 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद भी की जा रही है।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि शनिवार को हल्की बारिश हुई। थोड़ी ही देर बाद तेज धूप निकली और मौसम सामान्य हो गया। इस दौरान जिन किसानों के गेहूं की फसल मड़ाई के लिए थी, उसकी थ्रेसरिंग थोड़ी देर के लिए जरूर प्रभावित हुई। वहीं जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त का कहना है कि बारिश ज्यादा नहीं हुई।

इस बारिश की वजह से सब्जियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंडलीय कृषि रक्षा अधिकारी अखिलेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत तक गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में शनिवार की बूंदाबांदी का असर गेहूं की थ्रेसरिंग पर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल से जनपद के 32 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है, जिसमें 17 अप्रैल तक 11 केंद्रों से 28.7 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। शनिवार को बारिश की वजह से क्रय केंद्र पर किसान कम पहुंचे।

वहीं आराजीलाइन और हरहुआ विकास खंड के किसान राम सिंह वर्मा और ओमप्रकाश का कहना है कि बारिश ज्यादा नहीं हुई। हल्की बारिश से नुकसान की संभावना नहीं है। थ्रेसरिंग में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें