फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बारिश से बदला मौसम: उमस से राहत लेकिन सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, वाहनों की लगी लंबी कतार

Sun, 01 Oct 2023 03:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहर में दोपहर में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। जिसके कारण जाम लगने के साथ ही पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान में काले बादल छाए तो शहर का मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कई इलाकों में रविवार दोपहर तेज बारिश शुरू हुई। शहर में दोपहर में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। जिसके कारण जाम लगने के साथ ही पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान में काले बादल छाए तो शहर का मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा अभियान: जब घाट पर झाड़ू लगाते नजर आए मंत्री और मेयर; शिव-पार्वती ने दिया ये संदेश
विज्ञापन


करीब दो बजे से बारिश शुरु हुई जिसके कारण आदमपुर, राजघाट पुल, भदऊचुंगी रेलवे डाट पुल, हनुमान फाटक, मच्छोदरी, छोहरा, जैतपुरा छह मुहानी समेत आसपास के इलाकों में जलजमाव के कारण जाम की स्थिति बन गई। कार और बाइक चलने के बजाए रेंग रहे थे। वहीं गलियों में भी पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। उधर, राजघाट पुल पर भी बारिश के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें