फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव और सीवर जाम ने बढ़ाई मुसीबतें

Sat, 21 Jul 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
मानसून आने के बाद बीती रात बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। जहां एक तरफ बारिश से गांव में किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, तो वहीं दूसरी तरफ शहर में पानी के निकास के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सड़कों, गलियों से लेकर नालों और सीवर तक की स्थितियां बदहाल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
मऊ में झमाझम बारिश ने जहां गर्मी तथा उमस से लोगों को राहत दी तो वहीं निचले इलाकों में दुकानों में पानी जा घुसा। क्षतिग्रस्त मार्गोँ बने गड्ढे पानी से भर गए। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली। जबकि नगरपालिका प्रशासन के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।     
 
विज्ञापन

3 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला

बलिया में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी तेज कर दी है। बारिश से खरीफ फसलों की बुआई भी आसान हो जाएगी।
 

4 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। रात से लेकर दोपहर तक रूक-रूककर तेज और धीमी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। उधर, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर पानी लग गया।

 
विज्ञापन

5 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले मे शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली भी गिरी। इससे जिले में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कई दिनों बाद हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में करीब 12 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह करीब आठ बजे थमी। इसके बाद फिर पूरे दिन रिमझिम बरसात होती रही। बारिश से तमाम जगहों पर पानी भर गया। पाण्डु नदी पर बने पुल पर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया। रामपुर बरकोनिया गांव में बारिश से 29 कच्चे मकान ढह गए।       

 
विज्ञापन

6 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में शनिवार शाम को बारिश के साथ रात भर बूंदाबांदी के साथ बिजली चमकती रही। सुबह से जिले में अच्छी बारिश शुरू हो गई जो 10 बजे के बाद तक हुई। बारिश के साथ ही किसान खेतों की ओर निकल पड़े। रोपाई के कार्य ने तेजी पकड़ ली। उधर, तेज हवा के कारण फाल्ट से देहात क्षेत्र की बिजली गुल रही। बारिश से शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में जलभराव हो गया है।  
 
विज्ञापन

7 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में शनिवार की भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश से खेत और ताल तलैया भर गए। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। बारिश ने उमस से परेशान लोगों को राहत दी। लेकिन निचले इलाकों और सड़कों पर पानी लग जाने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। उधर, बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर शाहपुर के पास सुबह बारिश के दौरान पुराना शीशम का पेड़ गिर गया। इससे चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
 

8 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
 
भदोही में शुक्रवार की देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। 10 बजे तक रिमझिम बरसात का सिलसिला चलता रहा। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। खेतों में भी पानी लग गया। बारिश के चलते कई स्थानों पर कच्चे मकान और चहारदीवारी गिर गईं। शनिवार को जिले में पूरे दिन बिजली गुल रही। बारिश तो सुबह 10 बजे तक बंद हो गई, लेकिन बिजली का दर्शन पूरे दिन नहीं हुए। रात में अघोषित कटौती भी हो रही है। विभाग का कहना था कि मेन लाइन से बिजली आपूर्ति बाधित है।

 
विज्ञापन

9 of 9
rain - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में काफी इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। इससे नर्सरी को संजीवनी मिल गई और धान की रोपाई का काम शुरू हो गया। इधर नगर  और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों, कालोनियों में पानी भरने से लोगों के परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें