फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बारिश हुई जानलेवा, मकान गिरने से अब तक 29 लोगों की मौत

Sat, 28 Sep 2019 08:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
मिर्जापुर में बारिश से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब बारिश जानलेवा होती जा रही है। पूर्वांचल में शुक्रवार से अब तक 29 लोगों की जान चली गई। मिर्जापुर में बुजुर्ग दंपती और उनके पुत्र के साथ पांच की मौत हो गई। गाजीपुर जिले में भी चार लोगों की मौत हुई है। आजमगढ़ में मां-बेटे सहित तीन, बलिया में दो और मऊ में एक बच्चे की मौत हुई है। शनिवार को भी पूर्वांचल में 15 लोगों की मौत हुई है। पूर्वांचल जिलों के दर्जनभर से ज्यादा गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। शनिवार को वाराणसी में 90, जौनपुर में 51.5, मिर्जापुर में 115 और आजमगढ़ में 154.1 मिमी बारिश हुई है। वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में 225 से अधिक कच्चे मकान गिर गए।
विज्ञापन

2 of 12
मिर्जापुर :
मिर्जापुर शहर कोतवाली इलाके के घंटाघर मोहल्ले में शनिवार सुबह को मूसलाधार बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें दबकर बुजुर्ग दंपती और उनके पुत्र की मौत हो गई। घंटाघर क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय सतीश केसरवानी कुरियर कार्यालय में काम करते थे। उनको तीन पुत्र हैं। तीनों एक ही मकान में रहते हैं। मकान आगे से कच्चा और पीछे से पक्का बना हुआ है। सुबह में तीन बजे मूसलाधार बरसात शुरू हुई। लगभग चार बजे मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दबकर 58 वर्षीय सतीश केसरवानी, 55 वर्षीय उनकी पत्नी मधु केसरवानी और 26 वर्षीय पुत्र किशन केसरवानी मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं कछवा में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 12
आजमगढ़ :
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना में शनिवार सुबह घर गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान लकी(14) पुत्र छोटेलाल, शीला(40) पत्नी छोटेलाल की रूप में हुई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में दीवार के नीचे दबकर पौत्र की मौत हो गई और दादा जख्मी हो गए। बम्हौर गांव में कान्ता(60) पुत्र विशम्भर अपने पौत्र शिवम(12) पुत्र प्रमोद कुमार के साथ सो रहे थे। सुबह अचानक दीवार के ढह जाने से इस पर रखा कटरेन भी गिर गया। जिसमें पौत्र शिवम की दबकर मौत हो गई। इससे पहले कटवा गांव में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

4 of 12
गाजीपुर में बारिश से मकान गिरने से चार की मौत
जिल में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत हो गई। कासिमाबाद थाने के सहबाजकुली गांव में शुक्रवार की रात बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से अतवरिया देवी(45), नेथ गांव में मकान गिरने से सुखराम(60) की मौत हुई है। खानपुर थाना के नोनगरा गांव निवासी रामबदन यादव(60) की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब उनके पड़ोस का कच्चा मकान भरभरा कर धराशायी हो गया। उधर जखनियां में भी एक व्यक्ति की भारी बारिश के दौरान मकान गिरने से मौत हो गई है। दुल्लहपुर के हनौता गांव में कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। भुड़कुडा कोतवाली के साहबपुर गांव में कमला यादव के मड़ई की कच्ची दीवार गिरने से उसकी भैंस दबकर मर गई। आधा दर्जन कच्चे मकान गिरे हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा रिहाइशी झोपड़ियां गिरी हैं।
विज्ञापन

5 of 12
मऊ :
मऊ जिले में तीसरे दिन भी झमाझम बरसात जारी रही। बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं सड़कों पर आवाजाही कम रही। मधुबन थाना क्षेत्र के सरयमेवागिरी गांव के तकिया स्थित एक झोपड़ी पर नीम का पेड़ गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घोसी कोतवाली क्षेत्र  के हांसापुर किरकिट में मकान गिरने से चार माह के एक बच्चे की मौत हो गई। यहां एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। बरसात से जिले भर में करीब 24 मकान गिरे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 12
बलिया :
बलिया जिले में भी दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव के रघुबर नगर की है। वहां दिनेश राजभर की पत्नी धाना देवी (32) अपने पुत्र दीपू(11), दीपेश(04) और रुपेश(02) को लेकर कच्चे मकान में सोई थी। अनवरत बारिश की वजह से शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे कच्चा मकान अचानक धराशायी हो गया, जिसमें चारों लोग दब गए। सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर पुरवा भटवलिया में हुई। बारिश के कारण शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे मिट्टी की दीवार गिरने से रामहोशीला यादव की पुत्री गुड़िया(11) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनीता(14) और प्रिया(22) पुत्री रामहोशिला घायल हो गईं। इनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा सिकंदरपुर थाना परिसर में पुराना नीम का पेड़ शनिवार की सुबह बारिश के कारण थाना परिसर में खड़ी बाइकों पर ही गिर गया। जिसमें दर्जनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

7 of 12
इससे पहले शुक्रवार को भी बारिश के चलते चलते 160 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। इसके मलबे में दबने से 14 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में चंदौली में मां और दो बेटों समेत पांच, भदोही में दंपती समेत तीन, वाराणसी में चार और आजमगढ़-जौनपुर में एक-एक ने जान गंवाई। कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

8 of 12
चंदौली के नियामताबाद ब्लाक के अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में शुक्रवार सुबह में मकान की दीवार गिरने से बगल में झोपड़ी में सो रहीं मुनेसरा देवी(70) पत्नी स्व. बल्ली पाल और उनके दो पुत्रों मुरारी पाल(50) और राधे पाल(45) की मौत हो गई। सैयदराजा के हलुवा गांव में मकान की दीवार गिरने से उमेश की बेटी डिंपल(11) की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मूसाखाड़ गांव में कच्ची दीवार गिरने से विफनी देवी(52) की मौत हो गई। कंदवा, चकिया तथा अन्य इलाकों में 10 कच्चे मकान ढह गए। चकिया-अहरौरा मार्ग पर सुबह आठ बजे पेड़ गिरने से ढाई घंटे आवाजाही बाधित रही।

9 of 12
भदोही में चौरी क्षेत्र के कंधिया गांव की दलित बस्ती में टीन शेड पर कच्चा मकान गिरने से मनबोध (45) और उनकी पत्नी सीता(40) की मौत हो गई। जबकि पुत्री पुनीता(20) घायल हो गई। कोइरौना क्षेत्र के मझगवां गांव में पेड़ गिरने से रमेश बिंद(39) की मौत हो गई। जिले में 100 से अधिक कच्चे मकान गिर गए।

10 of 12
वाराणसी में शुक्रवार को चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर गांव निवासी रामखेलावन यादव(60) गुरुवार की रात अपने कच्चे मकान के बरामदे में सोये थे। देर रात उनका मकान भरभराकर गिर गया और मलबे के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। राजापुर गांव में कांताराम(54) ईंट की दीवार के मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। धर्मपुर(बेला) गांव निवासी पन्ना यादव(65) अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। कच्चे मकान की दीवार मड़ई पर गिरी तो उसके मलबे के नीचे दबकर पन्ना यादव की मौत हो गई। उधर, जंसा थाना अंतर्गत बरनी गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने के कारण मलबे के नीचे दब कर तुला मौर्या(80) की मौत हो गई, जबकि अंकिता उर्फ सृष्टि(7) मलबे में दब कर घायल हो गई।

11 of 12
जौनपुर में 20 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। शाहगंज के गोड़िला गांव में मकान के मलबे में दबने से सिद्धांत(04) की मौत हो गई और अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए। बिजली गिरने से जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर का गुंबद टूट गया।
विज्ञापन

12 of 12
purvanchal heavy rain - फोटो : purvanchal heavy rain
आजमगढ़ में तहबरपुर ब्लाक के कटवा गांव में गुरुवार की रात कच्चा मकान ढहने से रामअवध राम(48) की मौत हो गई। मार्टीनगंज ब्लाक के कालेपबुर कठेरवां गांव में पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें