फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्रोजेक्ट का राख बांध टूटने से भारी नुकसान, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Fri, 10 Apr 2020 07:33 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सिंगरौली में टूटा पावर प्रोजेक्ट का राख बांध। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बैढ़न जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर सासन स्थित रिलायंस समूह के 3960 मेगावाट वाले अल्ट्रा पावर प्रोजेक्ट का राख बांध शुक्रवार शाम को टूट गया। इसके चलते राख मिश्रित पानी के प्रवाह में आकर एक मकान मलबे में तब्दील हो गया। छह घरों में राख एवं पानी भर गया। कई गांव पानी से घिर गए। ग्रामीणों के अनुसार, घटना में दो लोग बह गए थे, जिसमें से एक को बचा लिया गया। दूसरे की तलाश हो रही है।

विज्ञापन


रिलायंस के सासन पावर प्रोजेक्ट का सिद्धीखुर्द (हिर्रवाह) में बना राख बांध शुक्रवार की शाम पांच बजे टूट गया। सिंगरौली में लॉकडाउन लागू होने के चलते लोग घरों में थे। अचानक बांध टूटने से लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में एक मकान मलबे में तब्दील हो गया। छह मकानों में राख और पानी भर गया। राख मिश्रित पानी के चलते खलिहानों में रखी फसलों और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल मलबे में बदल गई। सूचना पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, कलेक्टर केवीएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों को रोक रही पुलिस पर पथराव
राख बांध टूटने पर कई लोग पानी से घिर गए। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। ऐसे में ये लोग भी राख मिश्रित पानी की जद में न जा जाएं, इसलिए पुलिस ने इनको रोक दिया। इसके लिए कुछ ग्रामीणों पर बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस पर ग्रामीण पीछे हट गए लेकिन कुछ देर बाद समूह में आए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह सासन चौकी इंचार्ज प्रियंका मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी खुद को बचाकर पीछे हट गए। इसके बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
 
मैंने छह महीने पहले प्रशासनिक अधिकारियों और रिलायंस प्रबंधन को आगाह किया था कि राख बांध के ऊपर से पानी छलकता है,  इसके चलते किसी भी समय बांध टूट सकता है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। - रामलल्लू वैश्य, विधायक सिंगरौली।

रिलायंस सासन पावर का राख बांध टूटने से मलबा कुछ घरों में पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। अभी नुकसान का अनुमान लगाना संभव नहीं है। जन हानि बचाने के प्रयास जारी हैं।   - केवीएस चौधरी, कलेक्टर, सिंगरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें