फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य बउरा गए हैं... फूंक के मनबा का: 9 घंटे में बढ़ा 8 डिग्री पारा, 24 घंटे में 5 की मौत; तापमान 47.1

Thu, 30 May 2024 03:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीते मंगलवार को 47.6 डिग्री के पहुंचने के बाद तापमान का नया रिकाॅर्ड बन गया। बुधवार को भी दोपहर में धूप इतनी तीखी रही कि नरिया, बनारस स्टेशन से बीएलडब्ल्यू जाने वाले रास्ते के साथ ही नई सड़क, पांडेयपुर, सामनेघाट जाने वाले रास्ते पर सन्नाटे जैसा माहौल रहा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के सामने रोड पर पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज की तल्खी के साथ ही तापमान भी बढ़ता जा रहा है। बीते बुधवार को नौ घंटे में आठ डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ गया। सुबह 8.30 बजे तक जहां अधिकतम तापमान 39.4 रहा वहीं शाम को 5.30 बजे मौसम विभाग ने 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि लू लगने से मौत हुई है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।

50 साल से कम उम्र वाले पांच लोगों ने दम तोड़ दिया
बढ़ती गर्मी की वजह से 50 साल से कम उम्र वाले पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें दीनदयाल अस्पताल के गेट पर 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह पड़ा रहा। अस्पताल परिसर स्थित चौकी के प्रभारी के अनुसार युवक के हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन




आसपास के लोगों के मुताबिक वह गर्मी में चक्कर खाकर गिर गया था। शिवपुर लक्षमणपुरी कालोनी में रहने वाले युवक सुग्रीव सिंह (36) पैदल चलते चलते गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसको लेकर दीनदयाल अस्पताल आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ऑटो में बैठे-बैठे गिरा ड्राइवर, चक्कर खाकर गिरा युवक, मौत
लोहता थाना क्षेत्र के कृषि फार्म के पास (30) वर्षीय एक ऑटो चालक ऑटो में बैठे-बैठे ड्राइविंग सीट पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह बेहोश होकर पड़ा रहा। पुलिस के अनुसार गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। 

आसपास के ऑटो चालकों के अनुसार गर्मी से ही मौत हुई। उधर ऐढ़े रिंग रोड के पास कामतानगर कालोनी में एक युवक चक्कर खाकर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

उधर, लहरतारा निवासी शरीफ सिंह (52) बुधवार की शाम घर से सामान लेने निकला था। वह घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस उसको नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

एसी के ज्यादा प्रयोग से भी बढ़ रहा तापमान

महमूरगंज स्थित एक घर में लगे सात एसी। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती गर्मी के कारण लोग पंखा, कूलर और एसी का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी, निजी कार्यालयों में कहीं 10 तो कही 20-30 एसी चल रहे हैं तो घरों में भी लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी 24 घंटे चला रहे हैं। इस बीच बीएचयू पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि एसी के अधिक इस्तेमाल उससे निकलने वाली गैस से ओजोन का क्षरण अधिक होता है।

पांच दिन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे 20 मरीज
जिले में एंबुलेंस से पिछले पांच दिन में 20 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रभारी विकास तिवारी का कहना है कि मंगलवार-बुधवार दो दिन में ही छह से अधिक लोगों को मंडलीय असप्ताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें