अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।
गंगा घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही है। इधर, जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। डॉक्टरों, पैरा मेडिकल की टीम तैनात है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद मरीजों को कुछ राहत मिल रही है। चिकित्सक लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बता रहे हैं।