फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में तेज धूप से गर्मी का अहसास, दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

Thu, 18 Feb 2021 09:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी और आसपास के जिले में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही शाम को भी मौसम गर्म हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को बढ़कर 29.6 तक पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि फिलहाल रविवार तक मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप होने की संभावना है। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी होने के भी आसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें