फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन की मांग पर सुनवाई अब 15 सितंबर को

Mon, 05 Sep 2022 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुद लता की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की अगली तिथि 15 सितंबर तय की गई है। 
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से जुड़े दो मामलों की सोमवार को सुनवाई होनी थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में किरन सिंह की तरफ दाखिल मामले में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से वाद की पोषणीयता के मुद्दे पर दिए गए ऑर्डर 7 रूल 11 के आवेदन पर वादी आदि विश्वेश्वर की तरफ से अधिवक्ता मानबहादुर सिंह ने आपत्ति दाखिल की।

विज्ञापन


इसपर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 सितंबर नियत कर दी। उधर सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता त्रिपाठी की कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दाखिल वाद में सुनवाई टल गई। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर नियत कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें