फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पतालः स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर खामियां दूर करने में जुटा प्रशासन

Thu, 27 Apr 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीते रविवार को न्याय एवं खेल राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया था निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


जहां अस्पताल में इलाज के नाम पर धन उगाही सहित भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच के लिए एंटी करप्शन कमेटी का गठन हो गया है वहीं बुधवार से ही बायोमेट्रिक हाजिरी भी शुरू हो गई है। साथ ही गुरुवार तक डॉक्टरों के नाम, फोटो और मोबाइल नंबर वाली सूची भी तैयार करा ली गई है। 

प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने को लेकर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों, मंत्रियों के दौरों का हनक दिखने लगा है।

इस बीच बीते रविवार को  प्रदेश के न्याय एवं खेल राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बायोमेट्रिक हाजिरी, एंटी करप्शन कमेटी के गठन आदि का निर्देश दिया था। इस बीच अस्पताल में आठ सदस्यीय एंटी करप्शन कमेटी गठित होने का आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन


इसमें प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव अध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. हरिचरण सिंह, डॉ. महफुर्जुरहमान, डॉ. अनिरुद्ध, मैटर्न चंपा गौड़ और रजनीश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि धन उगाही सहित भ्रष्टाचार से जुड़ी लिखित शिकायत कार्यालय में की जा सकती है। बताया कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी शुरू हो गई।

साथ ही शासन के निर्देश पर ओपीडी, इमरजेंसी, पर्ची काउंटर पर डॉक्टरों के नाम, फोटो, मोबाइल नंबर वाली सूची भी गुरुवार को लग गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें