फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : शहर के अस्पतालों में घूमे मंत्री, डॉक्टरों को बाहर से दवा न लिखने की सख्त हिदायत दी

Sat, 21 Sep 2019 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने आज सुबह दीनदयाल अस्पताल और मेंटल अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने अस्पताल में किसी भी सूरत में बाहर की दवा चिकित्सकों को न लिखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अगर जरूरी हो तो जन औषधि केंद्र या लोकल पर्चेस से कराई जाए।

विज्ञापन


मंत्री ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट आदि का निरीक्षण किया। डायलिसिस यूनिट के बेड बढ़ाए जाने पर आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि जल्द ही दस बेड बढ़ा दिए जाएंगे।

अस्पताल में बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन के बारे में जानकारी ली। पैथोलॉजी में रीजेंट के कारण तमाम जांच न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने समय से इंडेन करने की बात कही। इससे मरीजों को कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में निरीक्षण के बाद वो मानसिक अस्पताल पहुंचे, जहां फैमिली वार्ड का निरीक्षण करने के बाद ओपीडी आदि देखा। मरीजों से बात की और समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उनके साथ सीएमओ भी मौजूद रहे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें