मानसिक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए अब स्वास्थ्य विभाग धर्मगुरुओं का सहारा लेगा। काशी में धर्मगुरुओं की सहमति से मंदिरों, मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ऐसे लोगों की जांच कर उनका इलाज किया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
angry mobile user
साथ ही उन्हें झाड़-फूंक के बजाय स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से इस बीमारी का इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत इस महीने के आखिरी गुरुवार 30 अगस्त को वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित मजार पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान धर्मगुरुओं से भी सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
doctor
- फोटो : amar ujala
मंडलीय अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मानसिक बीमारियों से ग्रसित लोग अक्सर धार्मिक स्थलों पर झाड़-फूंक और दुआ के लिए आते हैं। ऐसे लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जाएगी की वह दुआ के साथ दवा भी लें ताकि उनकी बीमारी को जल्दी ठीक किया जा सके।
4 of 5
Medicine
शुरुआत में अगर मानसिक बीमारी का पता चल जाए तो उसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य काउंसिलिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। मानसिक बीमारियों के नियंत्रण के लिए लगने वाले इस शिविर में दवा देने के साथ ही संबंधित मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा।