अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि अगले सप्ताह तक वाराणसी को कोरोना की पर्याप्त वैक्सीन मिल जाएगी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कितने केंद्र पर टीकाकरण होगा। इसकी सूची बनाने के साथ ही नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए लोगों को पहले की तरह आधार कार्ड लेकर जाना होगा।