फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए निर्देशों के बाद काम में जुटे स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने बृहस्पतिवार को पूरे उत्साह के साथ पहले की तरह काम किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी से लेकर कोरोना सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही अन्य कार्यों की निगरानी की और नियमानुसार रिपोर्ट भेजी। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई नई व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के 24 और ग्रामीण इलाके के 8 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने बुधवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को इस्तीफा सौंपा था। इसका कारण उन्होंने एक डिप्टी कलेक्टर द्वारा कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान टारगेट पूरा न करने पर आपराधिक कृत्य करार देने, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने और अनावश्यक दबाव बनाने को बताया था। देर शाम जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की मांगों पर विचार करते हुए निगरानी की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंप दी थी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने बताया कि उनकी सीएमओ डॉ. वीबी सिंह से बातचीत हुई है। प्रभारी पद पर रहते हुए उन्होंने काम शुरू कर दिया है।
मायावती ने ट्वीट कर भेदभाव न करने का दिया सुझाव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के मामले में बृहस्पतिवार को ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। उन्होेंने लिखा है कि यूपी में समुचित सुविधा के अभाव में जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे डॉक्टरों पर सरकारी दबाव और धमकी से स्थिति बिगड़ रही है। जिस कारण 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को इस्तीफा देना पड़ा। बिना भेदभाव पूरी सुविधा देकर डाक्टरों की सेवा ली जाए। कोरोना केंद्रों के स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

सपा ने की एडिशनल सीएमओ को एक करोड़ मुआवजे की मांग
एडिशनल सीएमओ डॉ. जंग बहादुर की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के इस्तीफे की खबर के बाद उनसे भी बातचीत की। कहा कि संकट की इस घड़ी में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले डॉक्टरों पर गैरजरूरी दबाव बनाया जा रहा है। महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के साथ सपा हर कदम पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें