फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रों से कार धुलवाते और झाड़ू लगवाते थे प्रधानाध्यापक...सस्पेंड, वीडियो वायरल; बीएसए ने लिया एक्शन

Sat, 18 Apr 2026 09:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Mirzapur News: पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से सफाई और निजी कार्य कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए। इससे जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन में भी अनियमितता की शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में कार को पानी से धोता छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: अजमतगढ़ क्षेत्र स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्रों से पढ़ाई के बजाय सफाई और निजी कार्य कराए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मामला 10 अप्रैल 2026 को उस समय सामने आया, जब एक वायरल वीडियो के जरिए यह खुलासा हुआ कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे थे। आरोप है कि बच्चों से सफाई, निजी कार्य और सामान ढुलवाया जाता था। इसके साथ ही विद्यालय में मध्यान्ह भोजन को बाहर चूल्हे पर बनाए जाने और उसमें वित्तीय अनियमितताओं की भी शिकायत मिली थी। 

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए कार्यालय ने 13 अप्रैल को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों का उल्लंघन है और शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत है। इसे लेकर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। साथ ही उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अजमतगढ़ से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी हरैया को मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई है और आरोप पत्र तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय में बच्चों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जाने और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में अनियमितताओं की शिकायत अत्यंत गंभीर है। मामले की जांच के बाद संबंधित प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विद्यालयों में बच्चों के अधिकारों और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।- राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें