फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रिंग रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, ससुराल से घर लौट रहे युवक की मौत, एक घायल

Mon, 18 Sep 2023 12:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड फेज 2 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल से घर लौट रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार युवक बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। 
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड फेज 2 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह ससुराल से घर लौट रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात हुए हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी राजबली पटेल (40) रविवार को शिवपुर थाना क्षेत्र के सुतबलपुर गांव स्थित ससुराल गया था। देर बाइक से रात घर लौट रहा था। हरहुआ रिंग रोड चौराहे से आगे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में राजबली को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजातालाब थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रितेश सिंह (30) भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद रितेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबली के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने रात में परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन हरहुआ पुलिस चौकी पहुंचे। राजबली मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। एक बेटा और दो बेटियों का पिता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें