वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक झोपड़ी में पांच वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही सात बच्चों ने बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसके बेहोश हो जाने पर आरोपी उसको घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में होश आने पर घर पहुंचकर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को बालसुधार गृह भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव में दो दिन पहले भी गांव के सात बच्चों ने पांच वर्ष के बच्चे के साथ झोपड़ी में अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे उन्हीं बच्चों ने दोबारा कुकर्म किया।
क्षेत्राधिकारी बड़ागांव ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है सभी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म व पाष्को एक्ट के तहत बालसुधार गृह भेजा गया है पुलिस मामले की जाँच कर रही है।