उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष हो सकती है। शव भदोही जिले के बदलीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई गई है।