मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु
- फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेट की जीप च पुलिस वैन आग के हवाले
एक मजिस्ट्रेट की जीप, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस की वैन, लगभग दो दर्जन बाइक आग के हवाले कर दी गई। इस दौरान गोदौलिया तांगा स्टैंड पर कहीं से दो पेट्रोल बम भी फेंके गए। इससे आग और तेजी से फैली। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने पहले लाठियां पटकीं, फिर आंसू गैस और रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया। हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस ने उपद्रव प्रभावित इलाकों को जाने वाले रास्तों को सील कर दिया। हालात काबू में नहीं आता देख कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और चेतगंज थाना क्षेत्रों में दो से ढाई घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था।
दशाश्वमेध थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, तब कांग्रेस में थे दयाशंकर
मामले में दशाश्वमेध थाने में वर्तमान में प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु (तब कांग्रेस नेता), शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सतुआ बाबा, महंत बालक दास, पूर्व विधायक अजय राय, पंकज सिंह उर्फ डब्ल्यू राय, अरुण पाठक, अजय चौबे, अमरनाथ यादव उर्फ डब्बल, असित दास समेत 82 लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अजय राय का मुकदमा वापस न लेने से कांग्रेसी नाराज, उठाया सवाल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोड़कर अन्य 81 लोगों को बरी किए जाने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाया है।
वकांग्रेस प्रवक्ता सीपी राय का कहा कि मुकदमे में भाजपा सरकार के वर्तमान मंत्री भी नामजद थे, लेकिन 81 लोगों को बरी कर दिया गया। सिर्फ अजय राय के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया। यह भाजपा की घबराहट है। पूरे प्रदेश में भाजपाइयों के 20 हजार से ज्यादा मुकदमे वापस लिए गए हैं, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़ना भाजपा की सोची समझी चाल है।
सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर इस तरह के कदम उठा रही है। इसके पीछे मंशा मुझे प्रताड़ित करने की है। किसी मामले में 82 आरोपी हों और 81 बरी हो जाएं तो मैं अकेला दोषी कैसे हुआ। सरकार के मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु कांग्रेस से भाजपा में चले गए तो वे निर्दोष हो गए। हम जनता की अदालत में न्याय मांगेंगे।- अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस