फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की सद्बुद्धि के लिए किया लाल मिर्च से हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने सोमवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। छात्रों ने कुलपति की सद्बुद्धि के लिए लाल मिर्च से हवन किया। छात्र बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

विरोध के पांचवें दिन भी छात्रों का धरना कुलपति आवास के सामने जारी रहा। पांच दिन बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में छात्रों ने लाल मिर्च से यज्ञ कर कुलपति के लिए सद्बुद्धि की कामना की। छात्रों ने बताया कि पांच दिन से धरना-प्रदर्शन के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पहले तो डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति कर महामना के आदर्शों को प्रशासन भूल गया अब जब इसका विरोध किया जा रहा है तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यज्ञ के बाद धरना स्थल पर छात्रों ने भजनों की प्रस्तुति भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें