हरियाणा के एक ट्रक चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर नवधन गांव में फेंक दिया। वह मंगलवार सुबह खेत में अचेत मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विवाहिता ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में किराए पर रहती है। इस दौरान एक ट्रक चालक से उसका प्रेम संबंध हो गया। कोलकाता की ओर जाते चालक ने उसे उसके भाई के पास छोड़ने की बात कहकर ट्रक पर बैठा लिया और शादी का झांसा देकर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया।