फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महामना मालवीय मिशन के अध्यक्ष बने हर्ष और महामंत्री शरद

विज्ञापन
विज्ञापन
महामना मालवीय मिशन शहर इकाई के अध्यक्ष हर्ष सिंह और महामंत्री शरद कुमार त्रिपाठी चुने गए हैं। वहीं, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र व डॉ. बेचन लाल जायसवाल संरक्षण बनाए गए। शशांक अग्रवाल व सुनील कुमार त्रिपाठी को उपाध्यक्ष और विपिन शंकर गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष सिंह ने कहा कि सामनेघाट पर बने पक्के घाट का नाम महामना घाट और वृद्धाश्रम की जमीन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मांग की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए शरद त्रिपाठी और डॉ. नवल किशोर शाही ने कहा कि हमें उसकी जड़ में जाकर गरीब बच्चों के लिए संपूर्ण योगदान देना होगा। संगठन के सदस्य डॉ. यूपी शाही ने कहा कि अधिवक्ता, शिक्षक और सनातन धर्माचार्यों की एक समिति का निर्माण हो जो समय-समय पर संगठन का मार्गदर्शन कर प्रचार-प्रसार कर सके। ओमप्रकाश शुक्ला ने कहा कि संपूर्ण कार्य के लिए धन की आवश्यकता होती है। काशी में दानवीरों की कमी नहीं है। इसके लिए संयुक्त प्रयास कराना होगा। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, विपिन शंकर गुप्ता, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें