फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचे स्वामी गौतमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वर्तमान प्रमुख स्वामी गौतमानंद सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। बाबा के धाम में उन्होंने दर्शन कर राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने भी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्वामी गौतमानंद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। एसडीएम शंभू शरण ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उन्होंने रुद्राक्ष की माला और भारतीय पारंपरिक वस्त्र (दुपट्टा) भेंट किया। स्वामी गौतमानंद ने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने उनका स्वागत किया। मंदिर के अर्चकों ने सविधि दर्शन-पूजन कराया। मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकलकर स्वामी गौतमानंद ने मंदिर के शिखर को नमन करते हुए फेरी भी लगाई। मंदिर के महंत ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इस पर स्वामी गौतमानंद काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही सारे जग का पालन पोषण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें