यूपी के बलिया निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह गांव की तरक्की, संस्कृति और संस्कारों के लिए प्रति बेहद संजीदा हैं। वह चाहते हैं कि आज का युवा परिवर्तन के लिए आगे आए। वे सबसे पहले समाज और देश की तरक्की के बारे में सोचें।
उन्होंने ये बातें शुक्रवार को फोन पर अमर उजाला से कही। उन्होंने कहा कि हर किसी को पहले देश और समाज की तरक्की के विषय में सोचना चाहिए। मै चाहता हूं गांव के युवा मिलकर हर जगह ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ बैठ कर गांव की तरक्की, संस्कृति और संस्कारों पर चर्चा करें।
उन्होंने कहा कि मै सांसद था तब भी मुझे जानने वाले लोग मेरे पास आते थे। आज भी उनके लिए मैं वही हूं। हां अब जिम्मेदारी कुछ ज्यादा बढ़ गई तो जाहिर है समय भी कम मिलेगा, इसके बावजूद गांव-गिरांव की बातें और वहां की यादें सदैव ताजा रहेंगी।