31 अक्तूबर को होगा ध्वजारोहण : हरिद्वार का अर्धकुंभ मेला अगले साल 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक चलेगा। नासिक और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ उत्सव का औपचारिक चक्र इसी साल 31 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा।
मठ, मंदिर सनातन संस्कृति के जीवंत केंद्र
श्रीजपेश्वर महादेव मठ श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े में हुई बैठक में मठ की प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों व संगठन की भावी योजनाओं पर विमर्श हुआ। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि मठ, मंदिर और शिक्षण संस्थान केवल भवन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रचेतना एवं आध्यात्मिक परंपरा के जीवंत केंद्र हैं।
महंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी संतों एवं सदस्यों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा सदैव राष्ट्र, धर्म एवं समाजहित में कार्य करता आया है।