फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में जमीन तलाशने निकले हार्दिक पटेल ने दो दिन तक टटोली नब्ज

Mon, 14 Jan 2019 11:24 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्वांचल में सियासी संभावनाएं तलाश रहे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल दो दिन तक वाराणसी को केंद्र बिंदु बनाकर पटेल समुदाय और किसान-कमेरों के बीच गए। शनिवार शाम यहां आए रविवार को हार्दिक गुजरात लौट गए लेकिन फरवरी में आयोजित होने वाली किसान महापंचायतों के दौरान बतौर मुख्य अतिथि फिर आएंगे। हार्दिक के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  
विज्ञापन


रविवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद पटेल ने वाराणसी में विकास कार्यों की हालत पर तंज कसा। कहा, केंद्र सरकार विकास की बात कर रही है, लेकिन काशी में तो जाम और गड्ढे हैं। विश्वनाथ कॉरिडोर पर उन्होंने कहा कि यह धार्मिक कार्य है। इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। 

दो दिन के दौरे में पटेल ने बीएचयू के समीप 250 गांवों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इनमें किसान क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कटियार के नेतृत्व में किसान आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र सरकार से 1967 को आधार वर्ष मानकर कृषि एवं मिल उत्पादों में समानुपात कायम करने, छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने, कृषि उत्पादों को करमुक्त करने, फसल बीमा को व्यावहारिक बनाने की मांग की गई। तय हुआ कि 18 को मिर्जापुर, 19 को सोनभद्र, 20 को प्रतापगढ़ में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। किसान महापंचायतों के मुख्य अतिथि हार्दिक पटेल होंगे। हार्दिक भिटारी रोड स्थित इंडियन पटेल क्लब के संयोजक सर्वेश पटेल के घर भी गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें