फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीना बहाकर चमकाया गौरीकुंड

Sat, 25 Apr 2015 02:17 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रभु घाट के बाद पांडेय घाट से सिल्ट की सफाई कराने में जुटी सामाजिक कार्यकर्ता नागालैंड की टेमसुतुला इमसांग की टीम ने शुक्रवार को गौरी कुंड की सफाई में पसीना बहाया।
विज्ञापन

 युवाओं की टीम ने पुराने कपड़े, प्लास्टिक और कचरे से पटे गौरी कुंड तीर्थ को भी चमका दिया। देर शाम तक इस कुंड की सफाई चलती रही। सफाई के बाद उसमें पंप से गंगा का साफ पानी भर दिया गया ताकि श्रद्धालु कुंड में पूजा कर सकें। अभी तक वहां दुर्गंध उठने की वजह से कुंड में उतरना आसान नहीं था।
स्वच्छता की यह मुहिम गौरी कुंड पर दोपहर से ही शुरू हुई और शाम तक युवाओं ने उसका कायाकल्प कर दिया। इमसांग के साथ उनकी सहयोगी दर्शिका शाह, विनीत वर्मा, पवन, रोहित और रोहन ने गौरी कुंड को देखते-देखते बदल दिया। कुंड की सफाई के बाद शाम को पंप लगाकर इसमें पानी भी भरवा दिया गया है।
विज्ञापन

 जिस तरह घाटों और कुंडों की सफाई में युवाओं की इस टीम ने रुचि लेकर बदलाव की बयार बहाई है, उसका असर भी आसपास के घाटों पर पड़ने लगा है। गोपाल साहनी ने बताया कि चौकी घाट के युवा भी पीएम के स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर सीढ़ियों की सफाई, धुलाई करा रहे हैं। उधर, टीम टेमसुतुला ने फिलहाल पांडेय घाट पर सफाई अभियान स्थगित कर दिया है। वहां 30 अप्रैल के बाद दोबारा काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें