फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा-हर घाट तिरंगा: काशी के नमो घाट से आगाज, राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश; गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 09 Aug 2026 10:47 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Independence Day: वाराणसी के नमो घाट से रविवार को ‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हुई। नौ से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। नागरिकों ने राष्ट्रध्वज लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया। नमो घाट ‘हर दिल तिरंगा’ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
नमाे घाट से हर घर तिरंगा-हर घाट तिरंगा का आगाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Har Ghar Tiranga-Har Ghat Tiranga: देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश देने के लिए रविवार को नमो घाट से ‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हुई। जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से नौ से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत नमामि गंगे ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने राष्ट्रध्वज लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया।

विज्ञापन




नमो घाट का आध्यात्मिक परिसर ‘हर दिल तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर मकसद तिरंगा, हर सपना तिरंगा’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का संकल्प बनना चाहिए। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती दी जा सकती है।

अभियान के तहत जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहरों और गांवों में जल संरक्षण, सामुदायिक सफाई, स्वच्छता शपथ और अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में रिंपी तनेजा, नेहा कपूर, भावना लूथरा, कनिका सचदेवा, पूजा भल्ला, पूजा तनेजा समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें