फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख रुपये से की धोखाधड़ी, दो एजेंटों के खिलाफ FIR; बेहतर भविष्य का दिया था भरोसा

Sun, 09 Aug 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर रूपेश जायसवाल से 10.53 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। दो एजेंटों ने दो किस्तों में रकम लेने के बाद पॉलिसी उनके 18 वर्षीय बेटे के नाम करा दी। चेतगंज पुलिस ने आशुतोष राय और प्रमोद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
चेतगंज थाने में एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर रूपेश जायसवाल से 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बीमा एजेंटों ने बेहतर भविष्य और निवेश का भरोसा दिलाकर उनसे दो किस्तों में 10.53 लाख रुपये से अधिक ले लिए। इसके बाद उनके 18 वर्षीय बेटे अपूर्व जायसवाल के नाम से पॉलिसी जारी कर दी। चेतगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित रूपेश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के एजेंट आशुतोष राय और प्रमोद शर्मा ने उनसे संपर्क किया था। दोनों ने बेहतर भविष्य का भरोसा दिलाते हुए बीमा पॉलिसी का प्रस्ताव दिया। उनकी बातों पर भरोसा करते हुए 27 जून 2024 को उन्होंने एचडीएफसी बैंक का 5,32,024 रुपये का चेक दिया। इसके बाद 30 जून 2025 को दूसरी किस्त के रूप में 5,20,774 रुपये का भुगतान किया।

आरोप है कि दोनों एजेंटों ने धोखाधड़ी करते हुए पॉलिसी रूपेश जायसवाल के बजाय उनके 18 वर्षीय पुत्र अपूर्व जायसवाल के नाम से जारी करा दी। इतना ही नहीं, पॉलिसी का बॉन्ड भी उनके घर के पते पर भेजने के बजाय आरोपियों ने अपने पते पर मंगवा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार करीब चार महीने बाद कस्टमर केयर से संपर्क करने पर उन्हें जानकारी हुई कि पॉलिसी उनके बेटे के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद उन्होंने दोनों एजेंटों से संपर्क किया। आरोप है कि दोनों ने मामले को फेक कॉल का नतीजा बताकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया।

संदेह होने पर पीड़ित ने कुबेर कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक और बीमा शाखा में जानकारी की। वहां पता चला कि आशुतोष राय और प्रमोद शर्मा संबंधित शाखा के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि विनायक प्लाजा स्थित कार्यालय से जुड़े हैं। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आरोपियों ने उन्हें डराने-धमकाने और चुप रहने का दबाव बनाने का भी आरोप है। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशुतोष राय और प्रमोद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें