फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन संग स्मार्ट वॉच से करेंगे पापा को खुश

Sun, 19 Jun 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
fathers day
विज्ञापन
जिनकी अंगुली पकड़कर बच्चों ने चलना सीखा, जिसने पूरी उम्र अपने सपनों से समझौता कर बच्चों के लिए आगे बढ़ा और जिसके साथ खुद को सबसे ज्यादा महफूज मानते हैं। अब जब मौका उस पिता के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान दिखाने का हो तो कोई भला क्यों पीछे रहे। संडे को फादर्स डे है। इसकी तैयारी में मार्केट में तरह- तरह के गिफ्ट सजे हैं। चाहे बड़े रहे हों या बच्चे सभी अपने अपने पापा के लिए कुछ न कुछ लेने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन



फादर्स पर खास तोहफों से सजी गिफ्ट गैलरी में बच्चों की पहली पसंद रही स्मार्ट वॉच। आजकल जहां स्मार्टफोन का क्रेज है और बच्चे भी चाहते हैं पापा स्मार्टफोन यूज करें, इसके लिए कई बच्चों ने जहां पापा को गिफ्ट करने के लिए स्मार्ट फोन पसंद किया, वहीं कुछ को स्मार्ट वाच भी पसंद आई। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर कार्ड, कोटेशन वाले फोटोफ्रेम, कॉफी मग की खासी रेंज है।


लड़के- लड़कियां अपने पापा की पसंद का गिफ्ट लेते नजर आए। आर्चीज गैलरी दुर्गाकुंड के संजीव खेमका ने बताया कि वॉलेज, बेल्ट, टीशर्ट, गॉगल्स, पेन सेट, डायरी, कफलिंग, की-रिंग, ये सारी रेंज पसंद की जा रही है। मैसेज बॉटल भी खास हैं, जिसमें बच्चे अपने पापा के लिए बेहद खास मैसेज लिखकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें