एपेक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने दी यज्ञ में आहुति
हनुमान जयंती पर एपेक्स हॉस्पिटल में विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के पं. दिनेश आर्य, एमबी सिंह और आर्य समाज के विद्वानों ने परिसर स्थित श्री देवाधिदेव मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। अस्पताल के एमडी डॉ. एसके सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. स्वरूप पटेल, डॉ. अंकिता पटेल, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. क्रिसेल पटेल ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, पूर्व आईएएस प्रवीण सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा भी शामिल हुए।