चिरईगांव के जाल्हूपुर स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शृंगार एवं सुंदरकांड पाठ हुआ। कार्यक्रम में मास्टर गुरु, ब्रह्मदेव पांडेय, मनोज, शिंकु मिश्रा, देवमणि तिवारी, राजू सिंह, सुरेश सिंह आदि रहे। बरेमा गांव स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान का शृंगार करने के बाद पूजन-अर्चन किया गया। रामेश्वर तीर्थधाम में बड़े व छोटे हनुमान का भव्य शृंगार हुआ।
भटौली, आयर महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी, पं. आदर्श तिवारी ने कथा श्रवण कराया। रंजीत तिवारी, किशन तिवारी, शुभम, दाऊ तिवारी, धीरज तिवारी, शिवम ने प्रसाद वितरण किया। चौबेपुर के प्राचीन शुक्लहिया मंदिर का भव्य शृंगार कर आरती की गई। इसी तरह चौबेपुर हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ हुआ।
दक्षिणमुखी हनुमान का हुआ भव्य शृंगार : नरहरिपुरा स्थित पातालपुरी मठ में प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान का शृंगार हुआ। जगद्गुरु बालकदेवाचार्य के आचार्यत्व में भगवान हनुमान को सिंदूर लेपन कर नवीन वस्त्र धारण कराया गया। तुलसी, दौना, गेंदा, गुलाब आदि फूलों की मालाओं से शृंगार हुआ। हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मठ में स्थापित भगवान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, विष्णु जी, लक्ष्मी माता आदि देव विग्रहों का भी शृंगार हुआ। मुख्य यजमान रविशंकर सिंह, राणाप्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, हिमांशु सिंह, श्रीराम तिवारी आदि शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
दीपावली पर जनप्रतिनिधियों ने काशीवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा परिवार के साथ दीपावली मनाएं। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने काशीवासियों बच्चों के साथ आतिशबाजी का आनंद उठाने की अपील की।
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आशा की लौ लोगों के मार्ग को रोशन करें। दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भाईचारे के साथ दिवाली मनाने की अपील की। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने परिवार के साथ दिवाली मनाने की अपील की।
रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बच्चों के साथ आतिशबाजी मनाने की अपील की। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अंधकार पर प्रकाश के विजय की बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।