इसमें 2010, 2013 और 2014 में एमएमवी में हुए इफ्तार पार्टी और उसमें तत्कालीन कुलपति के शामिल होने की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की गई है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को एक कार्यक्रम को लेकर हुई मारपीट के विरोध में भगत सिंह छात्र मोर्चा, दिशा छात्र संगठन सहित छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान दिशा छात्र संगठन के अमित ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत के साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी गई थी। अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
भगत सिंह छात्र मोर्चा के अनुपम ने कहा कि हम सभी के साथी के साथ अनहोनी के बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इस दौरान ऐपवा से कुसुम वर्मा, बीसीएम के पूर्व सचिव रितेश विद्यार्थी, आकांक्षा ने पुलिस उपायुक्त के नाम एसीपी भेलूपुर को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो