फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी का हृदय स्थल कहे जाने वाले दशाश्वमेध में एंबुलेंस का अभाव, ‘हस्तशिल्पी’ की मौत के बाद उठी ये मांग

Sun, 24 Mar 2024 12:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: दशाश्वमेध व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। यहां रहने वाले बुजुर्गों, युवाओं, महिलाएं बीमार होती है तो कोई साधन उपलब्ध नहीं होता, जिससे कि अस्पताल पहुंचाया जा सके। सड़क जाम होने के कारण एंबुलेंस भी घंटे भर का समय लेती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र में समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से लकड़ी खिलौना के हस्तशिल्पी मुन्नु शर्मा की शनिवार को मौत हो गई। क्षेत्र के व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि दशाश्वमेध क्षेत्र में आए दिन लोगों की तबीयत खराब होती है और समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।

विज्ञापन


दशाश्वमेध व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। मंडल के कन्हैया त्रिपाठी, अजय शंकर तिवारी, सुरेश तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, गोकुल शर्मा आदि ने कहा कि दशाश्वमेध क्षेत्र काशी का हृदय स्थल है। हजारों पर्यटकों, दर्शनार्थियों समेत आसपास मोहल्ले में बड़ी आबादी रहती है।

यहां रहने वाले बुजुर्गों, युवाओं, महिलाएं बीमार होती है तो कोई साधन उपलब्ध नहीं होता, जिससे कि अस्पताल पहुंचाया जा सके। सड़क जाम होने के कारण एंबुलेंस भी घंटे भर का समय लेती है। पिछले दिनों कमिश्नर कौशल राज शर्मा से मांग की गई थी कि एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए, उन्होंने तत्कालीन व्यवस्था कराई लेकिन कुछ दिन बाद नदारद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने मेयर अशोक तिवारी ने सीएमओ को तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात कहीं लेकिन अभी तक क्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें