फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों ने उठाई मांग, पावरलूम की तरह हमें भी मिले बिजली में छूट

Fri, 24 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावरलूम की तरह हस्तशिल्प को भी बिजली में प्रदेश सरकार छूट दे। साथ ही रॉ मैटेरियल डिपो व साझा सुविधा केंद्र की सुविधा बुनकरों की तरह हस्तशिल्पियों को भी मिले। पांच सौ रुपया पेंशन को दो हजार किया जाए।
विज्ञापन


यह बात शुक्रवार को ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले व इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाईटी के सहयोग से परेड कोठी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में हस्तशिल्पियों ने कही।

उन्होंने बताया कि नवरात्र के बाद बनारस से एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए लखनऊ जाएगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार अमित कुमार ने ‘शिल्पियों एवं बुनकरों को नई सरकार से अपेक्षाएं’ विषयक कार्यशाला में कहा कि हस्तशिल्पयों, बुनकरों के लिए चल रही योजनाओं पर पृूरा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी रंजन द्विवेदी, कपड़ा व्यवसायी केशव जालान, अध्यक्ष यूपीया डॉ. दीप शंकर व्यास, सहायक निदेशक हस्तशिल्प बीयस सिंह, डीडीएम नाबार्ड सुशील तिवार,बुनकर सेवा केंद्र सहायक निदेशक एके वर्मा, एलडीएम यूबीआई रणजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें