डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 46वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता हो रही है। सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्री क्वार्टर फाइनल 16 टीमों के बीच खेला गया। जीत दर्ज कर आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्री-क्वाटर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 32 गोल, दिल्ली ने बिहार को 35 गोल, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 17 गोल, राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 23 और मुंबई हैंडबॉल एकेडमी ने हरियाणा को 23 गोल से पराजित किया। वहीं, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। आर्यावर्त टीम की मोनिका ने 11 गोल, चंडीगढ़ की काजल ने 11 गोल, गुजराज की तनु ने 11, झारखंड की रीतिका ने 10, यूपी टीम की मुस्कान ने 10, दिल्ली की सुरक्षा ने 9, राजस्थान टीम की नोरकी ने 7, महाराष्ट्र की अर्पिता ने 6 गोल और हरियाणा की स्वीटी और रितु ने चार-चार गोल किए।
जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम सिंह ने बताया कि तीसरे दिन की शुरुआत सदस्य विकास प्राधिकरण अम्बरीश सिंह ''भोला'' व हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। स्वागत स्कूल के अध्यक्ष डाॅ़ आरबी सिंह व प्रबंध निदेशक डाॅ़ नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर शंकर यादव, अरविंद सिंह, बबलू, प्रधान उपस्थित रहे।